प्रेमनगर। फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी ने शनिवार को थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। इससे पहले पुलिस आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची थी और घर गिराने की चेतावनी दी थी।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बीती 10 मार्च को थाने में शिकायत की थी कि अवधेश निवासी आरामपुर बसई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जांच के बाद 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन अवधेश का पता नहीं चल पा रहा था।
कुछ दिन पहले सीओ खागा संजय कुमार सिंह ने जेसीबी लेकर पुलिस को अवधेश के घर भेजा और कहा कि अगर अवधेश हाजिर नहीं होता है तो घर गिराने की कार्रवाई होगी। अवधेश ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया है।