फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों को कुचलने के बाद डंपर पलटा

विज्ञापन
हादसा स्थल पर पलटा पड़ा डंफर व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। फतेहपुर-लखनऊ हाईवे पर साइकिल सवार चचेरे भाइयों को गुरुवार सुबह सात बजे डंपर ने रौंद दिया। हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे यातायात भी बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। करीब 20 से 25 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे भादर गांव निवासी श्यामू पासवान (14) पुत्र रजपाल और रिंकू (20) पुत्र क्षत्रपाल चचेरे भाई थे। दोनों मिश्रामऊ गांव फुफेरे भाई जितेंद्र की बरात करके साइकिल से लौट रहे थे। हाईवे पर सातमील स्थित गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने दोनों साइकिल सवार भाइयों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
इससे र्हाईवे पर जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर चालक नींद में रहा होगा। डंपर कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने हाईवे से शव हटवाए और डंपर को भी किनारे कराया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शवों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर। बेकाबू डंपर से सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अपनों के शवों से लिपटकर बिलखते रहे। रिंकू परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी दो बहनें शोभा और शशि हैं।
दोनों बहनें इकलौते भाई की मौत से बिलखतीं रहीं। मां सन्नो बेटे का शव देखकर बदहवास हो गई। साथ की महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से संभाला। दूसरे मृतक श्यामू का एक बड़ा भाई रामू है। उसकी मां रानी देवी, बहन कलावती का रो-रो कर हाल बेहाल रहा।
दोनों मृतक एक ईंट भट्ठे में पल्लेदारी करते थे। हादसे के समय श्यामू साइकिल चला रहा था और रिंकू पीछे बैठा था। मृतक श्यामू के बड़े भाई रामू की तीन जुलाई की बरात है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें