फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के बाद घायल पिता ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओवरब्रिज पर शनिवार रात बाइकों की भिड़ंत में घायल विपिन (30) की कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई। हादसे में उसकी मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई थी। पिता-पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी विपिन करीब पांच साल से गुजरात के सूरत में हीरा फैक्टरी में कटिंग कारीगर था। कारीगर के पिता अमर सिंह ने बताया बेटा शनिवार सुबह सूरत से परिवार को लेने के लिए आया था। शनिवार की शाम विपिन पत्नी अर्चना व बेटी अंशू (3) के साथ बहरामपुर बाजार कपड़ों की खरीदारी करने गया था।
लौटते समय ओवरब्रिज के पास विपिन की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। देर रात ही अंशू की मौत हो गई थी, इसके कुछ घंटे बाद घायल पिता विपिन ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर कोई हेलमेट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

मासूम अंशू मां अर्चना की गोद से छिटककर ही पुल के नीचे गिरी थी और हमेशा के लिए दुनिया से चली गई। यही सोचते हुए अर्चना पत्थर सी हो गई। उसे पति विपिन की मौत की जानकारी नहीं दी गई। परिजनों का कहना है कि पति की मौत की बात सुनकर अर्चना की हालत और बिगड़ सकती है।
हादसे ने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया है। विपिन के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा पांच साल का बेटा आनंद है। हादसे से विपिन की मां राजरानी भी बदहवास है। विपिन का छोटा भाई योगेंद्र उर्फ लाला भी बार-बार बड़े भाई व भतीजी का नाम लेकर बिलख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें