अल्लीपुर। बिजली पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहे टेंट कर्मी की रविवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने आयोजक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मलवां थाना क्षेत्र के बरी गोविंदपुर निवासी इंदल लोधी का पुत्र शिव सिंह (21) गांव के दीपक टेंट हाउस में मजदूरी करता था। वह गांव के नीरज लोधी के घर तिलक समारोह में टेंट के काम से गया था। वहीं पर रात को शिवसिंह बिजली के पोल पर चढ़कर तार जाेड़ रहा था, तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
पिता इंदल ने आरोप लगाया कि तिलक के बाद रात को नौटंकी कार्यक्रम था। इस दौरान आयोजक ने सभी जनरेटर बंद करा दिए थे। उसके बेटे को जबरन पोल में चढ़ाया गया था। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।