फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। गुरवल-मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर मौरंग लदे एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला (45) की मौत हो गई। बाइक सवार भाग निकला। इससे महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशनपुर थानाक्षेत्र के रामपुर पुलिया मोड़ पर बाइक सवार पहुंचे थे। गुरुवल मझगवां घाट से मौरंग लादकर एक ट्रक जा रहा था। बाइक में ट्रक की साइड से टक्कर लग गई। महिला बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क में गिरी और ट्रक उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद बाइक सवार कुछ सेकंड के लिए रुका फिर महिला को उसके हाल पर छोड़कर किशनपुर की तरफ भाग गया। इससे कयास लगाया गया कि महिला उसकी करीबी नहीं रही होगी। हो सकता है महिला लिफ्ट लेकर बैठी हो। तभी किसी विवाद में फंसने के डर से बाइक चालक भाग गया। महिला करीब 45 साल की है। उसका पास एक कपड़े का झोला मिला है। उसमें कपड़े थे। झोले पर किशनपुर की एक कपड़े और सराफ ा की दुकान का प्रिंट था। झोले में मिठाई का डिब्बा था। डिब्बा भी किशनपुर की दुकान का था। महिला के किसी शादी समारोह से घर लौटने का अंदेशा जताया जा रहा है। थानाध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिला के स्थानीय होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें