चौडगरा(फतेहपुर)। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार भोर तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने फंसे घायलों कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जिला अस्पताल से घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया गया। इलाज के दौरान डीसीएम चालक की मौत हो गई।
मैनपुरी जिले के नगला कैरी गांव निवासी महक का बेटा प्रदीप (35) शिकोहाबाद के मालिक की डीसीएम चलाता था। कानपुर से प्रयागराज जाते समय कल्यानपुर थाना क्षेत्र मौहार गांव के पास पहुंचा था। आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर ने डिवाइडर पर ब्रेक लगा दी। पीछे डीसीएम ट्रक में अनियंत्रित होकर भिड़ गई। चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सहायक के रूप में चालक का छोटा भाई मंगलेश था। दोनों डीसीएम में फंसे थे। दोनों को बाहर निकाला गया। कानपुर हैलट में प्रदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल छोटे भाई की हालत ठीक है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि चालक की कानपुर में मौत हो गई है। परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।