फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों को लेकर सीएम के पास जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली के महिंचा मंदिर रामपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह कोहरे के चलते स्कार्पियो व ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्राम पंचायत सचिव (वीडीओ) हीरालाल समेत आठ लोग घायल हुए। स्कार्पियो में विजयीपुर ब्लाक से कुष्ठ रोगियों को लखनऊ ले जाया जा रहा था। सचिव को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। घायलों को हरदो सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर, हादसे से हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लाक के रायपुर भसरौल में ग्राम पंचायत सचिव हीरालाल (38) तैनात हैं। वह कौशांबी जिले के अझुवा वार्ड नंबर तीन निवासी हैं। सोमवार की सुबह सिलमी निवासी रामबाबू (38), तक्कीपुर निवासी रत्तू (50), कूरा निवासी जीतेंद्र पाल (50), टेसाही बुजुर्ग की राजकुमारी (38), भखरना निवासी वीरेंद्र (40), मछटेनी निवासी घनश्याम (40) को स्कार्पियो से लेकर लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ
से सभी छह कुष्ठ रोगियों को आवास की चाभी मिलनी थी। स्कार्पियो मौहारी का डेरा मजरे भसरौल निवासी संदीप (32) चला रहा था। सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। एक दूसरी कार में बीडीओ विजयीपुर गोपीनाथ पाठक भी लखनऊ जा रहे थे। सुबह लगभग आठ बजे स्कार्पियो जैसे ही रामपुर मोड़ के पास पहुंची, तो कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में सचिव सहित सभी लोग
विज्ञापन

घायल हो गए। सूचना पर महिचा मंदिर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सचिव हीरालाल व रामबाबू को हरदो अस्पताल भेजा। अन्य लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। हरदो अस्पताल से हीरालाल को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाइवे पर जाम लगा गया। चौकी इंचार्ज महिचा मंदिर प्रदीप यादव ने बताया कि सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें