फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर बने मकान, 140 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर करीब ढाई सौ मकान बन गए हैं। दो दशक के बाद वन विभाग को अब अपने जमीन की याद आई है। मकानों से कब्जा हटाने के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। कब्जाधारकों को 15 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के नई बाजार बहादुरपुर खागा में वन विभाग की जमीन पर करीब 250 मकान बने हैं। वन विभाग के अधिकारी राजस्व विभाग में दर्ज अपनी जमीन को तलाशने में जुट गए हैं। राजस्व विभाग के नक्शा में देखा तो पता चला कि जमीन में मकान बने हुए हैं। इन पर कार्रवाई करने के लिए वन विभाग की टीम ने 250
लोगों की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें 135 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी की जा चुकी हैं। वन क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि बहादुरपुर खागा में वन विभाग के चार गाटा संख्या में करीब 10 बीघा जमीन है। राजस्व विभाग से चिन्हित कराकर पैमाइश हो गई है। जिनको नोटिस जारी की गई है वह अपने दस्तावेज लेकर वन विभाग कार्यालय में आएं। अभिलेख में सही तथ्य न मिलने पर 15 दिन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें