फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से मां की मौत, बचाने में फौजी बेटा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में पूजा-पाठ करते समय दीये की लौ से साड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला की झुलस कर मौत हो गई। आग बुझाने में फौजी बेटा भी झुलस गया। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के धारू का डेरा निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी सुधा देवी(50) अंदर के कमरे में सुबह पूजा कर रही थीं। अचानक दीया की लौ से उनकी साड़ी में आग लग गई। चीख पुकार सुनाई देने पर बेटा भानू सिंह(30) दौड़कर पहुंचा। उसने कपड़ों से मां को बचाने की कोशिश की। आसपास के लोगों की
भीड़ जुट गई। घटना में दोनों के झुलस जाने से हालत गंभीर हो गई। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने सुधा देवी को मृत घोषित कर दिया। बेटे भानू को भर्ती किया गया। अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के समय वह खेत गए थे। वह सूचना पर भागकर घर आए। उनका बेटा एसएसबी(सशस्त्र सीमा बल) में तैनात है। बीस दिन पहले छुट्टी पर घर आया है। छोटा बेटा कृष्ण कुमार है। वह इटावा में प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों में घटना से कोहराम मचा हुआ है। दूसरी ओर एसओ केशव वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें