फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: मजदूर को ट्रैक्टर ने कुचला, पांच घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल के मजरे दूखी का डेरा में वृद्ध मजदूर ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मौरंग लेने अढावल खनन घाट जा रहे ट्रैक्टर से दुर्घटना होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर पांच घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूखी का डेरा निवासी चंद्रपाल निषाद (60) मौरंग खनन घाट में मजदूरी करता है। उसकी काम मौरंग लोड ट्रकों के आने जाने से खराब होने वाली सड़क की मरम्मत करना है। गुरुवार को मजदूर सड़क ठीक कर रहा था, तभी अढावल खनन घाट नंबर दो और 11 की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राला कुचलता हुआ निकल भागा। सूचना पर पहुंची
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दुर्घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। दोपहर तीन बजे से सड़क पर जमे ग्रामीणों को समझाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे पांच घंटे बाद मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद यातायात बहाल हो पाया। थानाध्यक्ष केशवदास ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें