शाह (फतेहपुर)। चलते कूलर को खिसकाने में युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की 16 मई को शादी हुई थी। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव में बुधवार रात हुई। दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव में किसान रजुली पासवान परिवार सहित रहते हैं। इनका बेटा अखिलेश (22) गर्मी की वजह से रात में कूलर को चालू हालत में ही खिसकाने लगा। करंट की चपेट में आने से अखिलेश की चीख सुनते ही लोगों की
नींद खुल गई। तुरंत प्लग बंद कर अखिलेेश को करंट से दूर किया गया। नब्ज थम चुकी थी। परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि अखिलेश की शादी अभी 16 मई को थरियांव थाने के आंबापुर के पास बरई ग्राम निवासी मेड़ीलाल की बेटी मालती देवी से हुई थी। एक ही महीने में सुहाग उजड़ जाने से मायके पक्ष में भी माहौल गमगीन हो गया। अखिलेश तीन भाई और पांच बहनों में सातवें नंबर का था।