फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से टकरा बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। बहनोई के साथ बाइक से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के गांजर गांव निवासी सुखीचंद्र (30) गुरुवार की शाम अपने बहनोई राजू निषाद (40) निवासी दिलावलपुर थाना बिंदकी के साथ बाइक से निकला था। दोनों दिलावलपुर जा रहे थे। बिना हेलमेट के बाइक से यात्रा कर रहे दोनों लोग जैसे ही गांव से निकलकर बहादुरपुर नहर के पास पहुंचे तो सामने एक मवेशी आ गया। बाइक मवेशी से टकराकर पलट गई।
हादसे में सुखीचंद्र के सिर पर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सुखीचंद्र के घर में सूचना दी तो उसकी मां रामरती देवी वहां बिलखते हुए पहुंची। परिजन राजू निषाद को लेकर इलाज के लिए निकले हैं। जाफरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें