फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे रिकार्ड पर 16 बंदियों को 90 दिन की आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। जिला कारागार में निरुद्ध 16 बंदियों को गुरुवार की शाम 90 दिन के लिए आजाद कर दिया गया। शासन के निर्देश पर इन बंदियों को पेरोल पर छोड़ा गया है। इन बंदियों के अच्छे बर्ताव के चलते शासन द्वारा 60 की बजाए 90 दिनों का तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते जिला कारागार में बंदियों को पेरोल पर रिहा करने के निर्देश शासन द्वारा मिले थे। जिला कारागार अधीक्षक द्वारा 16 लोगों की सूची शासन को भेजी गई और उनके बर्ताव के बारे में भी जानकारी दी गई थी। शासन ने 16 बंदियों को पेरोल पर 90 दिन की आजादी का तोहफा दिया है।
जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि वर्ष 2020 में इन बंदियों को 60 दिन का पेरोल मिला था। इस बार जो सूची भेजी गई थी, बंदियों के अच्छे रिकार्ड के कारण उन्हें 30 दिन अतिरिक्त पेरोल मिली है। अब यह लोग 90 दिनों तक बाहर रह सकेंगे। 15 बंदियों को पेरोल पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने बताया कि 2020 में कुल 39 लोगों को 60 दिनों के लिए पेरोल मिला था। इसमें 34 लोग समय पर वापस हो गए थे। जबकि पांच लोग वापस नहीं आए। इसके लिए संबंधित थानों को सूचना कई बार दी जा चुकी है। इन्हीं 34 कैदियों में 18 वर्तमान में कोर्ट के जरिए जमानत पर बाहर हैं और केवल 16 लोग ही बचे थे। इन्हीं 16 की सूची शासन को दी गई थी। समय पर वापसी करने व अच्छे बर्ताव के चलते इनकी पेरोल मंजूर हुई है।
इन लोगों को मिला पेरोल
सात साल की सजा या इससे कम की सजा पाने वाले 16 बंदियों को 90 दिन की पेरोल मिली है। इसमें तीन भाई रामलखन, रामऔतार व देवमुनि, रामकिशुन, बलवंत, धर्मपाल, राधेश्याम, हरिशंकर, रामप्रताप, संतोष, राजकुमार, विजय कुमार दर्जी, अखिलेश, आशादीन व रामऔतार और महताब शामिल है। महताब उन्नाव का रहने वाला है और उसे रात होने के कारण रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें