फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ महिला की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार शाम करीब छह बजे गोधरौली गांव के सामने सड़क पार कर रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। ट्रक कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

गोधरौली गांव निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी बाबू तिवारी हाईवे किनारे घर बनाकर रहते हैं। उनकी पत्नी प्रेमा तिवारी (55) मंगलवार शाम घर से निकल कर सड़क पार दूध लेने जा रही थी।
इसी दौरान एक ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। महिला ट्रक में फंस कर करीब तीस फीट तक घिसटती चली गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी पत्थर डालकर जाम लगा दिया। 6 बजे से 7 बजे शाम तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
एक घंटे बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर खासी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया ट्रक चालक ने कल्याणपुर थाने में ट्रक खड़ा करके दुर्घटना करने की बात स्वीकार कर ली है। उसे पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें