फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद छतिग्रस्त खड़ी बाइक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
शाह/बहुआ। गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव के पास गुुरुवार रात बाइक सवार मौसेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त दोनों भाई एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि युवक की सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। अगर उसने हेलमेट लगा रखा होता, तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव निवासी कमलेश कुमार विश्वकर्मा (28) और कुरुस्ती कलां थाना मलवां निवासी दीपक विश्वकर्मा (26) आपस में मौसेरे भाई हैं। कमलेश की सास सावित्री देवी की गुरवार की रात मौत हो गई थी। इस पर दोनों भाईइ बाइक से खेसहन थाना गाजीपुर निवासी सावित्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने के जा रहे थे। गाजीपुर थाने के करसंवा गांव में मीरपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे कमलेश की मौत हो गई। जबकि दीपक घायल हो गया। हादसे बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। कमलेश की मौत की खबर से पत्नी रूबी उर्फ संगीता और मां शांति देवी बदहवास हो गईं। रिश्तेदारों ने उन लोगों को संभाला।
पिता अवध बिहारी ने बताया कि बेटे कमलेश की शादी दो साल पहले हुई थी। उसके एक साल की बेटी अंशी है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि कमलेश के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें