फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराते समय कुएं में गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। बकरी चराते समय घास के बीच बने सपाट कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। चरवाहों को जब पता चला तो उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया और महिला को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धाता कस्बे की रहने वाली केतकी देवी (55) पत्नी स्व. शिवचरन मौर्य सोमवार सुबह करीब आठ बजे बकरियों को लेकर चराने निकली थी। वह धाता व नरसिंहपुर कबरहा के बीच भगवा बाग में बकरी चरा रही थी। इस दौरान घास के बीच बने एक सपाट कुएं में वह गिर गई।
चरवाहों ने उन्हें गिरते देखा तो वहां पहुंचे और लोगों को बुलाकर उन्हें बाहर निकालने में लग गए। जब तक लोग उन्हें निकालते, पुलिस भी वहां पर आ गई। केतकी देवी को ऊपर लाया गया तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। केतकी देवी के दो पुत्र रमेश व सुरेश हैं। दोनों चाय की दुकान लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें