फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत..

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। आंबापुर हाईवे पर शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे फंस गया और घिसटता हुआ चला गया। जिससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया। ट्रक चालक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के बड़े कबरा निवासी जौहरी (36), कौशांबी जनपद के टेंवा गांव में रहता था। वहीं एक दुकान में काम करता था। वह शनिवार को बाइक से किसी काम से फतेहपुर आया था। दोपहर में वह लौट रहा था। जैसे ही वह थरियांव के आंबापुर हाईवे पर बने ब्रिज से नीचे उतरने लगा तो पीछे से आए एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जौहरी बाइक सहित ट्रक के नीचे फंसकर घिसटता चला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया तो ट्रक चालक रुका और गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला। लोगों ने युवक को गाड़ी के नीचे से निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने उसके मोबाइल से परिजनों को खबर दी और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया है। जौहरी की पत्नी सुनीता भी थरियांव पहुंची। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें