फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर से घर लौटते समय हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। जोधपुर से बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार की रात गांव के नजदीक हुआ। हादसे की जानकारी से घर में कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी अमरजीत (26) पुत्र कल्लू प्रजापति जोधपुर में रहकर पत्थर घिसाई का काम करता था। उसके साथ बरौहा गांव का बादल सविता भी काम करता था। दोनों बाइक से घर के लिए निकले थे। मंगलवार की रात अमरजीत ने बादल को पहले बरौहा गांव छोड़ा और फिर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव से दो किमी पहले सीर इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई।
अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब यह खबर अमरजीत के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घर में उसकी पत्नी अंशू, मां सुधा देवी, छोटा भाई अरविंद व बहन रचना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता कल्लू प्रजापति ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी बाइक सवार युवक बाइक लेकर भाग निकला है। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बेटे का मुंह तक नहीं देख सका अमरजीत
हादसे में जान गंवाने वाले अमरजीत की पत्नी अंशू को 21 दिन पहले ही एक बेटा हुआ है। जिसका नाम आलोक है। जन्म के समय अमरजीत जोधपुर में था तो वह बच्चे को देख नहीं सका था। बेटे को देखे बिना ही अमरजीत हमेशा के लिए चला गया। अमरजीत के परिवार पर यह गम और भी भारी पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें