बहुआ। अढ़ावल गांव स्थित ससुराल आ रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक बुलेरो लेकर भाग गया। परिजनों में कोहराम मचा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
खागा कोतवाली के दयालपुर निवासी मो. राजू (30) अपने चचेरे भाई मो. हनीफ (25) निवासी दयालपुर के साथ बाइक से गाजीपुर के लक्ष्मणपुर गांव दावत में गया था। यहां से राजू अपनी ससुराल अढ़ावल थाना ललौली जा रहा था। राजू और हनीफ जैसे ही बहुआ कस्बे के गैस गोदाम रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रही बुलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला।
हादसे में मो. राजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हनीफ घायल हो गया। सूचना पर परिजन व ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस भी आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मो. राजू के परिवार में पत्नी रुखसाना व तीन बेटे जुनैद, यासीन और मुस्तफा हैं। राजू के माता-पिता का निधन हो चुका है।