फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य की फिक्र में दब गया सीने में गोली का दर्द

विज्ञापन
अमन तिवारी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाने के रामपुर गांव में लूटपाट करने आए बदमाशों से लोहा लेने वाले अमन तिवारी ने बेहद तकलीफदेह और विपरीत स्थितियों में अपने हौसले और जज्बे से दूसरे को आइना दिखाया है। करीब बीस दिन पहले डकैतों की गोली से घायल होने के बाद कानपुर हैलट में कई दिन दर्द से जूझने के बाद घर आए अमन के घाव अभी पूरी तरह भरे नहीं है। लेकिन, वह इंटर बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। सीने और दाहिने हाथ में अभी भी लिखते समय टीस उठती है, लेकिन सुनहरे भविष्य की चाहत में वह इस दर्द को चुनौती मानकर पल-पल शिकस्त देते रहते हैं।
विज्ञापन

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 30 जनवरी को बदमाशों ने धावा बोला था। एक बदमाश को अमन ने पटक दिया था। जिस पर लूटपाट में नाकाम होने पर दूसरे बदमाश ने उसे गोली मार दी थी। इस घटना में अमन खून से लथपथ हो गया था। जिसे नाजुक हालत में कानपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र को गोली लगने के बाद परिवार के लोग यह मानकर चल रहे थे कि उनके घर का चिराग इस साल के इम्तिहान में नहीं बैठ पाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह भ्रम तब टूट गया जब 10 दिन पहले हैलट से लौटने के बाद दवा और मलहम के बीच अमन ने किताबों पर दिमाग चलाना शुरू कर दिया। अमन का हौसला देखकर परिवारवालों ने उसे ऐसी घड़ी में संबल देने का काम किया। यह अपनों का संबल और खुद की दृढ़ इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि दर्द की कराह भी अमन के बुलंद इरादों को डिगाने में नाकाम रही। शहर के विद्या निकेतन रानी कालोनी में मंगलवार को पहला पेपर देने के दौरान अमन के फौलादी हौसले का पता चलता रहा। सीने और हाथ में जख्म का असहनीय दर्द होने के बावजूद उसने आम परीक्षार्थियों की मानिंद सवाल का जवाब दिया। यह दीगर रहा कि आधे वक्त के बाद ऐसा भी पल आया जब वह कंपकंपाने लगा। अमन ने बताया कि डेढ़ घंटे तक लिखने पर शरीर ने साथ छोडना चाहा लेकिन उसने संकल्प कर लिया था कि कुछ भी हो जाए। वह तभी उठेगा जब पूरा पेपर हो जाएगा। उसे खुशी है कि ऊपर वाले ने भी ऐसे वक्त में उसका साथ दिया। वह गुरुवार को होने वाले भौतिक विज्ञान के पेपर के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें