राम अवतार सिंह महाविद्यालय में बीए की परीक्षा में 5 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। तीन पालियों में हो रही परीक्षा बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
उधर, उच्च शिक्षा की परीक्षा में सुरक्षा को लेकर प्रशान पूरी तरह से उदाशीन है। परीक्षा केंद्रों में एक अदद होमगार्ड तक की व्यवस्था नहीं है।
सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 138 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 1 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आया। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के 211 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, लेकिन 3 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई।
उधर, जिले में संचालित उच्च शिक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से उदाशीन है। परीक्षा केंद्रों में एक अदद होमगार्ड तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसी हालत में किसी भी केंद्र में कोई घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।