फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग से संबंधित जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें डीएम निधि गुप्ता वत्स ने चार केंद्रों में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में वर्ष 2026-27 के प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा की।
डीएम ने कहा कि चार केंद्रों में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में सिविल परीक्षा यूपीएससी, नीट व जेई के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। कोचिंग का संचालन एक जुलाई से होगा। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का प्रचार-प्रसार कराया जाए।
इससे जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन करने की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में छात्रों को प्रेरणा के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों का भ्रमण व मोटिवेशन कक्षाएं भी कराएं। इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीना, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।