फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग लगने से जले पेड-पौधे व फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। धाता क्षेत्र में यमुना तटवर्ती मखौवा व तुलसीपुर गांव के बीच स्थित जंगल में सोमवार की दोपहर आग लग गई। इससे पेड़-पौधे व पास लगी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दोनों गांवों के बीच आने वाले जंगल में पेड़-पौधाें के साथ ही कई किसानों के खेत भी हैं। इसमें गेहूं की फसल लगी हुई है। सोमवार की दोपहर जंगल में आग लग गई। इससे करीब 20 बीघे के दायरे में लगे पेड़, पौधे, खरपतवार जल गई। साथ ही छह किसानों के खेत में लगी गेहूं की फसल भी जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें