फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मरा कुत्ता तो लगा दिया जाम

विज्ञापन
रारी-गढ़ा मार्ग पर लगा जाम व मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर क्षेत्र के रारी-गढ़ा मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार वाहन एक कुत्ते कुचलता हुआ निकल गया। कुत्ते की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे जाम के बाद पुलिस ने रास्ता खुलवा सकी।
विज्ञापन

रारी गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आकर एक कुत्ते की मौत हो गई। ध्वस्त सड़क, धूल से परेशान लोगों ने इस हादसे को लेकर नाराजगी जताई और शाम साढ़े चार बजे मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे संगोलीपुर मौरंग खदान की तरफ आने-जाने वाले वाहन जाम में फंस गए और वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों की मांग थी कि खदान संचालक सड़क पर उड़ती धूल से निजात के लिए पानी का छिड़काव कराएं, ताकि लोग इस सड़क पर चल सकें। शाम करीब सात बजे किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें