फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, 200 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। बंदरों का एक झुंड लड़ते हुए ट्रांसफार्मर से टकराने से उसमें आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक बंदर की मौत हो गई। साथ ही क्षेत्र के करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई
विज्ञापन

बिंदकी के गांधी चौराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर के पास बंदरों का झुंड आपस में झगड़ रहा था। अचानक एक बंदर लड़ते हुए ट्रांसफार्मर से जा टकराया। करंट से बंदर की मौत हो गई तथा तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। लोगों ने सूचना पावर हाउस को दी। आग लगने के आधा घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
ट्रांसफार्मर जलने से कस्बे के महरहा रोड, पुरानी बिंदकी, गांधी चौराहा सहित कई मोहल्लों के करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। दोपहर बाद बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए पहुंचे लेकिन देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें