फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद लेकर जाते समय कानपुर रेलवे स्टेशन में पकड़े गए विशेष समुदाय के युवक को पुलिस कोतवाली लेकर आई। आरोपी को किशोरी के अपहरण में पुलिस ने जेल भेजा है।
एक मोहल्ले के किराना दुकानदार की पुत्री 11 वीं छात्रा है। उसे मोहल्ले का तासुब शुक्रवार भोर घर से बहला फुसलाकर अहमदाबाद लेकर जा रहा था। कानपुर रेलवे स्टेशन में टिकट खिड़की पर पूछताछ के दौरान किशोरी की उम्र का अंतर भांपकर हिंंदू संगठन को खबर दी थी। मैकराबर्टगंज के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ा था। लव जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा किया था। दोनों को कर्नलगंज पुलिस को सौंपा था। इसका पता लगने पर कोतवाली पुलिस कानपुर से दोनों को लेकर आई। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 13 जून को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी तासुब को जेल भेजा गया है। किशोरी के बयान के बाद आगे भी धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।