किशनपुर। प्रेम प्रसंग के चलते पिटाई से मरणासन्न युवक की इलाज दौरान कानपुर में मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव निवासी रावेंद्र यादव (23) सात अक्तूबर को कस्बे में मेला देखना गया था। यहां कुछ लोगों ने उसे पीटकर मरणासन्न कर दिया था। उसकी बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान कानपुर स्थित एक नर्सिंग होम में मौत हो गई।
मां सोना देवी ने बताया कि बेटा घटना के दिन सुबह 10 बजे ट्रैक्टर घर में खड़ा करने के बाद निकला था। खेत पर पिटाई से अचेत अवस्था में ग्रामीणों ने पड़ा देखकर सूचना दी थी। इलाज के दौरान कोमा में बेटा था।
आरोप है कि बेटे को गांव के रहने वाले तीन लोगों ने पीटा था। ग्रामीणों ने बताया कि रावेंद्र का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
फोटो 46-रावेंद्र यादव। फाइल फोटो