फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद जहर खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-35-शिव नाथ। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जाफरगंज। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने शुक्रवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चरई गांव निवासी शिवनाथ गुप्ता (32) ने घरेलू विवाद के बाद शुक्रवार रात घर में जहर खा लिया। परिजन ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले बांदा जिले के बिसंडा थाना के मरौली गांव निवासी अनुराधा से हुई थी।
विज्ञापन

उसका एक डेढ़ वर्ष का पुत्र नमो है। परिजन ने बताया कि किसी बात पर शिवनाथ का पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद ही शिवनाथ ने जहर खा लिया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-35-शिव नाथ। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें