फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लड़की से बातचीत के दौरान युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
फाइल फोटो-44-मृतक राज। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। एक लड़की से कॉल पर बातचीत के दौरान युवक ने गांव किनारे मंदिर के पीछे जहर खा लिया। लड़की ने युवक के दोस्त को कॉल करके मामले की जानकारी दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक मृत मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भलेवां गांव निवासी राज (19) के बचपन में मां व पिता की मौत हो चुकी थी। शनिवार दोपहर उसके एक दोस्त के पास लड़की की कॉल आई। लड़की ने बताया कि राज और उसके बीच बातें हो रही थीं। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने राजा शेष बाबा मंदिर के पीछे जहर खा लिया है। दोस्त की सूचना पर राज की चचेरी बहन सोनी और पुलिस पहुंची। यहां युवक का शव पड़ा मिला।



चचेरी बहन ने बताया कि भाई पूर्व में बीमारी से ग्रसित था। स्वास्थ्य में काफी सुधार हो चुका था। परिवार में दादी शारदा के साथ भाई रहता था। दादा श्रीराम दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। पुलिस ने राज का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का अनुमान लगा रही है। क्राइम इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है युवक किस लड़की से कॉल पर बात कर रहा था।

फाइल फोटो-44-मृतक राज। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें