जाफरगंज (फतेहपुर)। बिंदकी थाना क्षेत्र के जोनिहा-अमौली मार्ग पर शुक्रवार दोपहर मुंडन संस्कार में जा रहे ऑटो को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर और मासूम की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाकर बोलेरो में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है।
उन्नाव जिले के रतवा खेड़ा निवासी मुन्ना लाल परिवार के साथ ऑटो से जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटिलिहा गांव निवासी साढ़ू अशोक निषाद के पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने कानपुर के रामादेवी निवासी ससुर रामसागर के बेटे आर्यन (18), अंकित (19), वंशिका (6) और राशी (10) पुत्री, पत्नी लक्ष्मी (45), चचेरी सास आशा (60), अलीगढ़ निवासी साली किरण (35) पत्नी सत्यवीर के साथ ऑटो से जा रहे थे।
जोनिहा के पास शहजादीपुर पुल से उतरते समय सामने से आ रही बोलेरो ने ऑटो में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। इससे आर्यन और वंशिका उछलकर सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि बोलेरो चालक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में किरण और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीआरवी ने घायलों को बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने बोलेरो में पथराव कर तोड़फोड़ की और जोनिहा-अमौली मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि चालक नशे में था और उसे उनके हवाले किया जाए।
करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। बिंदकी क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, जाफरगंज क्षेत्राधिकारी बृज मोहन राय समेत बिंदकी, जाफरगंज और ललौली थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और शाम करीब छह बजे पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि कुछ देर जाम की स्थिति रही जिसे रूट डायवर्जन कर संभाला गया। तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फाइल फोटो-41-आर्यन। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-41-आर्यन। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-41-आर्यन। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-41-आर्यन। स्रोत परिजन
फाइल फोटो-41-आर्यन। स्रोत परिजन