फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान में आग, 10 लाख की संपत्ति जली

विज्ञापन
फोटो-23-रेडीमेड की दुकान में लगी आग। संवाद - फोटो : मृतक राजेश दी​क्षित।
विज्ञापन
बिंदकी। शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़े की दुकान में बृहस्पतिवार को आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक करीब 10 लाख का माल जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुगलाही निवासी नदीम की थाने के पास रेडीमेड की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे दुकान से लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने दुकानदार और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मी कुछ देर के बाद मौके पर पहुंचे।
यहां टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। दुकानदार नदीम ने बताया कि करीब 10 लाख रुपये का माल खाक हो गया है। एफएसओ विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
विज्ञापन


खखरेरू में झोपड़ी में आग लगने से हजारों की गृहस्थी जली

थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव के पबहा में बुधवार रात एक झोपड़ी में आग लग गई। पबहा निवासी रामशरण तीन वर्ष से गांव से 600 मीटर दूर खेत पर झोपड़ी में रह रहे थे। बुधवार रात को उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग से गैस सिलिंडर, चूल्हा, गेहूं, चावल और आटा समेत गृहस्थी जल गई। रजाई, गद्दा सहित करीब 40 हजार रुपये की नकदी भी राख हो गई। घटना के वक्त रामशरण परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फोटो-23-रेडीमेड की दुकान में लगी आग। संवाद- फोटो : मृतक राजेश दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें