फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शक्त बच्चों के लिए अलग से लगेगी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में बेसिक शिक्षा विभाग ने नि:शक्त बच्चों के लिए नई पहल की है। बीएसए ने जिले के छह से 14 वर्ष तक के नि:शक्त बच्चों के लिए अलग से क्लास शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

शिक्षक सर्वे कर ऐसे बच्चों को तलाशेंगे। उनके लिए अलग से कक्षाएं लगेंगी। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष शिक्षकों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि घर-घर जाकर नि:शक्त बच्चों को समर्थ एप से जोड़ें।
दो नवंबर से पहले सर्वे पूरा करें। जिले में कार्यरत सभी 35 विशेष शिक्षक गांवों में घर-घर जाकर नि:शक्त बच्चों को चिह्नित करने का काम करेंगे।
कहा कि स्कूल खुलने पर प्रत्येक शिक्षक को न्यूनतम 20 नि:शक्त बच्चों को पढ़ाना होगा। जरूरत पड़ने पर चार-चार स्कूलों का प्रतिदिन भ्रमण करना होगा।
बैठक में डीसी समेकित शिक्षा अरुण कुमार मिश्र और 34 स्पेशल शिक्षक मौजूद थे। विशेष शिक्षक प्रीती केसरवानी मातृत्व अवकाश में होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें