फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चे और शिक्षक दिखा रहे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण माह में ब्लॉक क्षेत्र के कई स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इसमें स्कूली बच्चे और शिक्षक ऑनलाइन अपना हुनर दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

किसी ने निबंध तो किसी ने पोस्टर बनाकर प्रतिभा दिखाने का काम किया है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और संचारी रोग नियंत्रण में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर के प्रधानाचार्य एवं छिवलहा जोन के नोडल अधिकारी प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार संचारी रोग नियंत्रण, सड़क सुरक्षा एवं नई शिक्षा नीति पर ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों व शिक्षकों के बीच प्रतियोगिताएं कराई जा रही है।
जनता इंटर कालेज छिवलहा के शिक्षक शक्तिकांत मिश्रा एवं रवींद्र कुमार गौतम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई के शिक्षक विपिन श्रीवास्तव की लघु फिल्म, पोस्टर, पॉवर प्वाइंट स्लाइड चयन किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई की छात्रा कुलसुम, अदीबा एवं छात्र समीर, एहसान का सड़क सुरक्षा और संचारी रोग नियंत्रण में बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें