फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो गैंगस्टरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एसपी अनूप सिंह ने बृहस्पतिवार को दो वांछित गैंगस्टरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी पिछले चार साल से पुलिस को चकमा दे रहे हैं।
विज्ञापन

सनगांव निवासी मोहम्मद शमशाद उर्फ पप्पू और उसके साथियों के खिलाफ 2022 में गिरोह बनाकर गोकशी में गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बिहार प्रांत के मोइनी समस्तीपुर निवासी महाराजा महतो और उसके साथियों के खिलाफ भी गैंग बनाकर चोरी-लूट की घटनाओं में गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें