फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता कांस्टेबल की जानकारी देने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
फोटो-04-कांस्टेबल विजय कुमार यादव। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल विजय कुमार यादव 12 जुलाई से लापता हैं। राधानगर पुलिस ने 27 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। विजय करीब मार्च माह से गैरहाजिर चल रहे थे। एसपी ने कांस्टेबल के बारे में सही सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही गांव निवासी शंभूनाथ के पुत्र विजय कुमार यादव (39) पुलिस लाइन में तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक अंतिम बार विजय को 12 जुलाई की शाम रेलवे स्टेशन पर लिच्छवी ट्रेन आने के समय सीसीटीवी कैमरों में देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने उनकी तलाश के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी अभिमन्यु मांगलिक की ओर से इनाम घोषित किया गया है।

फोटो-04-कांस्टेबल विजय कुमार यादव। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें