फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटरों की तलाश में रातभर दबिश, चार करीबी हिरासत में

विज्ञापन
फोटो-33-आरोपी हिस्ट्रीशीटर रज्जन उर्फ बग्गड़। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
जाफरगंज। थाने के देवरी चौकी क्षेत्र के डिघरुवा गांव में पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटरों को छुड़ाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार रात सीओ जाफरगंज अवनीश राय के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि आरोपियों के घरों में ताले मिले। पुलिस ने चार करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

डिघरुवा निवासी हिस्ट्रीशीटर रज्जन उर्फ बग्गड़ कानपुर के घाटमपुर थाने से वांछित है। आरोपी के खिलाफ करीब 29 मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि वह साथी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी के साथ बाजार में मौजूद है। पुलिस ने दोनों का पीछा किया। दोनों बाइक से गांव की ओर भागे। यहां पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था।
तभी रज्जन का जीजा बृजेश कुमार, उसकी पत्नी, भाभी शोभा देवी पत्नी राजेश, शैलेष, अनुराग और अवधेश समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दोनों हिस्ट्रीशीटरों को छुड़ाकर भगा दिया। घटना के बाद सीओ अवनीश राय ने सर्किल के पुलिस बल के साथ बुधवार रात डिघरुवा गांव में दबिश दी।
विज्ञापन

आरोपियों के घरों में ताले मिले। पुलिस ने चार करीबियों को पकड़कर पूछताछ शुरू की। करीबियों से आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ अवनीश राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।


थाने के 62 हिस्ट्रीशीटर, निगरानी पर उठे सवाल
जाफरगंज थाने में करीब 62 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं और इनकी निगरानी के लिए बीट सिपाही तैनात हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीट सिपाही हिस्ट्रीशीटरों के वास्तविक ठिकानों की जानकारी नहीं जुटाते। इधर-उधर से पूछताछ कर बाहर रहने का सत्यापन रिपोर्ट में दर्ज कर दिया जाता है। चर्चा है कि पुलिसकर्मी गांव के प्रधान और पूर्व प्रधानों से पूछताछ के बाद लौट जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक प्रधान और पूर्व प्रधान वोट बैंक के चलते अराजक तत्वों की मदद करते हैं। इसी तरह खूंटाझाल और शुक्लनपुर के दो हिस्ट्रीशीटर छह माह से एक ही बाइक पर रात-दिन घूमते नजर आते हैं।

फोटो-33-आरोपी हिस्ट्रीशीटर रज्जन उर्फ बग्गड़। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें