फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। खासमऊ फौजी ढाबे के पास हाईवे पर शनिवार को मैकेनिक को पिकअप ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पिकअप को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर खासमऊ गांव के पास फौजी ढाबा के नजदीक पैदल जा रहे एक व्यक्ति (50) को पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख लोग वहां पहुंचे और पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। हालांकि चालक भाग निकला। सूचना पर महिचा मंदिर चौकी इंचार्ज विवेक सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को मुर्दाघर में भेजा है। पिकअप पकड़ ली गई है।
इधर, चौकी इंचार्ज ने बताया कि व्यक्ति की पहचान कमलेश यादव निवासी बहरिया थाना कोखराज जिला कौशांबी के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय आरा मशीन गुसइया मोड़ गोपाल नगर थाना नौबस्ता कानपुर में किराये पर रहता था। वह ट्रैक्टर-ट्राली का मैकेनिक था। हादसे के वक्त वह खागा के सुजरही के पास स्थित एक वर्कशाप में काम करता था। शव की पहचान उनके पुत्र शनि यादव ने की है। बताया कि वह शनिवार को कानपुर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें