फोटो-24-ओवरब्रिज पर जलती बाइक। संवाद
थरियांव। चलती बाइक में अचानक आग लग गई। चालक ने बाइक से कूदकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।
खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी संदीप कुमार मिश्रा बाइक मोबाइल पार्ट्स की दुकानों में सप्लाई का काम करता है। वह मंगलवार दोपहर को बाइक से असोथर सामान की सप्लाई देने जा रहा था।
थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से कूदकर उसने जान बचाई और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से आग से काबू पाया। बाइक और सामान जलकर राख हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
फोटो-24-ओवरब्रिज पर जलती बाइक। संवाद