फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डकैती के मामले में छह माह से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-42-ओमवीर सिंह। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। डकैती के मामले में छह माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी ओमवीर सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 670 रुपये बरामद हुए हैं। इसी मामले में आरोपी के अन्य साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के सोथरापुर गांव के राघवेंद्र सिंह से जुलाई माह में उसके फेसबुक मित्र अमन और उसके साथियों ने कानपुरवा नहर पुल के पास लूटपाट की थी। अमन ने राघवेंद्र का मोबाइल लेकर यूपीआई पासवर्ड हासिल किया और दो खातों में 73,800 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच में और नाम सामने आने पर मुकदमे में डकैती की धारा बढ़ाई गई।
मुख्य आरोपी ओमवीर सिंह उर्फ मेहमान निवासी लौंगपुर थाना सिरपुड़ा जनपद कासगंज लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी अनूप सिंह ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह की टीम ने उसे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

फोटो-42-ओमवीर सिंह। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें