फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएचसी के ट्रांसफार्मर में होल्डिंग फेंकने से लगी आग, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में शनिवार दोपहर एक युवक ने 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में होल्डिंग का टुकड़ा फेंक दिया। इससे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और धुआं व लपटें उठने लगीं। अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल विद्युत निगम को सूचना दी। इसके बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर में रहने वाला मानसिक बीमार युवक सीएचसी पहुंचा। मुख्य गेट के पास लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर में उसने होल्डिंग का टुकड़ा फेंक दिया। इससे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित किया।
विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि युवक पहले भी कई बार ट्रांसफार्मरों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। ललौली रोड स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर और मुगल मार्ग डाकघर मोड़ के ट्रांसफार्मर के पास भी उसकी हरकतों से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि भविष्य में उसकी हरकतों से कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें