फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मस्जिद की छत से सेंध लगाकर गोदाम से 60 हजार का अनाज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। कस्बे में चोरों ने शातिराना तरीके से गल्ला व्यापारी के गोदाम में सेंध लगाकर करीब 60 हजार रुपये कीमत का अनाज पार कर दिया। चोर गोदाम के पीछे स्थित मस्जिद की छत पर चढ़े और दीवार की ईंटें निकालकर अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि वह जाफरगंज और मांझेपुर की साप्ताहिक बाजारों में बड़े पैमाने पर गल्ले की खरीद-फरोख्त करते हैं। सब्जी मंडी स्थित विशाल निषाद की बिल्डिंग में बने गोदाम में बाजार के दिनों में बड़ी मात्रा में अनाज रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मांझेपुर बाजार के दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि कस्बे के रामबाबू का पुत्र बबलू पिछले कई दिनों से उनके गोदाम के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता देखा जा रहा है। शुक्रवार को गोदाम खोलने पर 15 बोरी अरहर और एक बोरी मटर गायब मिली। चोरी गए अनाज की कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

जांच के दौरान गोदाम के पीछे पहुंचने पर पता चला कि बगल में स्थित मस्जिद की छत पर चढ़कर गोदाम की दीवार में सेंध लगाई गई थी। ईंटें निकालकर चोर उसी रास्ते से अंदर घुसे और अनाज लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बबलू के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें