फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धोखाधड़ी कर एक भूमि का दो बार बैनामा, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इरादतपुर धर्मंगदपुर गांव में एक भूमि का दो बार बैनामा कर बेचने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शिकायतकर्ता शिवशंकर मौर्या ने बताया कि उनके भाई अवधेश ने खागा कोतवाली क्षेत्र के गणेशदासपुर निवासी बचानी से खागा के नौबस्ता रोड स्थित भूमि खरीदी थी। इस पर कोठरी का निर्माण कराया था।
आरोप है कि बचानी ने तीन मार्च 2022 को फर्जी अभिलेख तैयार कराए। इसमें सरसई बुजुर्ग निवासी सुरेश चंद्र, बबुल्लापुर निवासी मूलचंद्र, गणेशदासपुर निवासी बच्ची देवी, सुरजही निवासी कुबेर सिंह, कटसुआ निवासी फूलचंद्र, विक्रमपुर निवासी अरुण सिंह, लौकियापुर निवासी पन्नालाल, धर्ममंगदपुर के उमेश कुमार व मान सिंह और धौरहरा गांव निवासी मनीष शुक्ला शामिल थे।
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर बचानी ने तीन अक्तूबर 2024 को यही भूमि सुल्तानपुर घोष के रहीमपुर निवासी उमेश कुमार को बेच दी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें