फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भूमि बेचने का झांसा देकर ममेरे भाई ने 10.76 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भूमि बेचने का झांसा देकर ममेरे भाई ने युवक के साथ 10.76 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। रुपये लेने के बाद बैनामे से मुकर गया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड निवासी राजेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी ममेरा भाई बद्री विशाल अपने पुत्र जितेंद्र 15 जून 2024 को घर आए। आवश्यक काम से गांव स्थित भूमि बेचने के लिए कहा।
भूमि का 11 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। उसने बद्री विशाल को दो लाख रुपये नकद, अपने और पत्नी संगीता के बैंक खाते से बद्री विशाल व उसके पुत्र जितेंद्र के बैंक खाते में आठ लाख 76 हजार रुपये ऑनलाइन 31 अगस्त 2024 को ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

बाकी 74 हजार रुपये बैनामे में देने की बात हुई। कुछ दिन बाद भूमि का बैनामा करने की बात पर बद्री विशाल ने इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें