फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कानपुर जा रहे सराफ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-05-छत्रपाल सोनी उर्फ पप्पू सोनी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
अल्लीपुर। कानपुर जा रहे सराफा दुकानदार की रविवार को मलवां रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मलवां कस्बा निवासी छत्रपाल सोनी उर्फ पप्पू (38) घर में ही सराफा की दुकान किए थे। सुबह घर से कानपुर सामान लेने जाने के लिए निकले थे। मलवां स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। माैके पर ही उनकी माैत हो गई। वह पांच भाइयों रामू, श्यामू, राजन, राजू में सबसे बड़े थे।
पिता कन्हैया लाल की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। हादसे की खबर से मां राजेश्वरी, पत्नी अनीता, बच्चे समर, करन, अर्जुन बेहाल रहे। जीआरपी एसओ राजकुमार मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें