औंग(फतेहपुर)। रिश्तेदार के घर में शादी में आई युवती प्रेमी संग चली गई। कानपुर नगर के सेन पश्चिम पारा थाना के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती अपने मामा के घर शादी में शामिल होने औंग थाना क्षेत्र आई थी। घर में 16 मई को शादी थी। शादी के बाद युवती घर से नकदी, जेवर लेकर चली गई। पिता ने औंग थाने में तहरीर दी है। उन्होंने एक युवक पर आरोप लगाया है।
ससुरालियों ने बहू को पीटकर लहूलुहान किया
जाफरगंज। चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी गुड़िया ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि बहन उजाला ने गांव के ही सूबेदार के पुत्र श्री कृष्ण से छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से पति ,ससुर ,सास,जेठ,जेठानी पीटकर प्रताड़ित करते हैं। बहन को मंगलवार दोपहर ससुरालियों ने लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया महिला को उपचार के लिए भेजा गया है।मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-