फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रुपये नहीं मिलने पर फर्नीचर कारीगर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रुपये हड़पे जाने से परेशान एक फर्नीचर कारीगर ने मंगलवार दोपहर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



बरेली के जगतपुर निवासी मोहम्मद आसिफ (40) करीब दो दशक से अपने परिवार के साथ पीरनपुर में मकान बनाकर रहता था। आसिफ की पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं और उनका मुंबई में उपचार चल रहा है।

मंगलवार दोपहर तक आसिफ घर से बाहर नहीं निकला। इसी बीच किसी ने फेसबुक स्टेटस पर आसिफ का सुसाइड नोट पढ़ा। पड़ोसियों ने सुसाइड नोट देखकर उसके घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा जहां आसिफ का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में आसिफ ने लिखा है कि फैयाज हुसैन उसके 17 लाख और शानू सात लाख 20 हजार रुपये नहीं दे रहे हैं। इसी वजह से वह यह कदम उठा रहा है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी और परिजन की तहरीर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें