फोटो-34- अमौली में जवाबी मुकाबला मे गीत प्रस्तुत करती गायिका। संवाद
अमौली। कस्बे में मां दुर्गा पूजा कमेटी ने मंगलवार रात जवाबी-कीर्तन का आयोजन किया। कानपुर और बाराबंकी की संगीत पार्टियों के बीच रातभर चले मुकाबले में भक्ति गीतों की धूम रही।
जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित ने मां दुर्गा के दरबार में पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायिका ज्योति कमल ने मां की वंदना में कई भजन प्रस्तुत किए। जवाब में गायक शंभू हलचल ने मां की महिमा का गुणगान किया। दोनों कलाकारों के बीच भजनों की सवाल-जवाब शैली ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का खूब आनंद लिया। आयोजकों शुभा मिश्रा और आरती त्रिवेदी ने साधना दीक्षित को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संस्था के महामंत्री उमेश त्रिवेदी, बीडी सिंह, अरुण मिश्रा और मुकेश ओमर ने कलाकारों को अंगवस्त्र दिए। इस मौके पर सुरेंद्र तिवारी, रजत प्रताप, अखिलेश ओमर, आर्यकुमार मौजूद रहे।