फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भुगतान करो या सत्ता छोड़ो नारे के साथ सरकार के खिलाफ बजेगा बिगुल

विज्ञापन
फोटो-20-नहर कालोनी में ठगी पीड़ितों को संबो​धित करते संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। नहर कॉलोनी परिसर में रविवार को ठगी पीड़ितों ने चिटफंड कंपनियों से भुगतान न होने पर राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने बताया कि देश के 50 से 60 करोड़ निवेशकों के भुगतान की मांग केंद्र सरकार के अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी बीएनएस 2019 कानून के तहत की जा रही है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात समेत अन्य राज्यों के ठगी पीड़ित दिल्ली में सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने की तैयारी कर रहे हैं।
राष्ट्रीय संस्थापक सूरजदीन विश्वकर्मा ने घोषणा की कि देश के संगठन जल्द ही सरकार के खिलाफ एक साथ अनशन करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि भुगतान नहीं होने तक दिल्ली में यह अनशन चलता रहेगा। इस मौके पर रामशरण दास, राकेश कुमार साहू और संजय विश्वकर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

फोटो-20-नहर कालोनी में ठगी पीड़ितों को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद

फोटो-20-नहर कालोनी में ठगी पीड़ितों को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें