फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला जला, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
फोटो-09-जहानाबाद में जलता रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला लालूगंज में बुधवार शाम बाल रामलीला मंडल रामगंज ने रावण दहन का आयोजन किया। दशहरा के दूसरे दिन रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा।
विज्ञापन

इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोग यह आयोजन देखने पहुंचे। इससे पहले रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम की सेना ने कुंभकरण और मेघनाद जैसे प्रमुख योद्धाओं का वध किया।
अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इस अवसर पर संयोजक सभासद महेश कुमार चौरसिया, अध्यक्ष छोटेलाल राजपूत, अमित राजपूत, नवरत्न सोनकर और राकेश चौरसिया सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

फोटो-09-जहानाबाद में जलता रावण का पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें