फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांदी से ट्रैक्टर पलटा, तीन जख्मी

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर-फतेहपुर। कठौता माइनर में मुराइन डेरा के पास सड़क में कटी खाईं में रविवार को एक ट्रैक्टर थ्रेसर सहित गिरने से चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाकर गंभीर हालत में एक नर्सिंगहोम में भरती कराया है। खांदी से उक्त सड़क पूरी तरह कट गई है। सड़क से सिर्फ बाइक निकल सकती है। इसी सड़क पर निकलने के प्रयास में यह ट्रैक्टर पलटा है। हादसे से लोगों में नहर विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

बता दें की कठौता माइनर में हेड के पास करीब महीने भर से खांदी कटी है, जिसकी वजह से वाहनों का इस रास्ते में आवागमन बाधित है। साथ ही नहर में पानी भी नहीं आ पा रहा है। लोगों ने कई बार विभाग को सूचित करके खांदी बंधवाने की मांग की लेकिन कोई काम नहीं हुआ। रविवार को थाना क्षेत्र के मुंजीकुंआ मजरे सरकंडी निवासी मुन्नु सिंह असोथर से ट्रैैक्टर और थ्रेसर लेकर गांव लौट रहा था। खाईं में ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें मुन्नू सहित ट्रैक्टर में सवार राजन पुत्र सुघर सिंह तथा अठारह वर्षीय छोटू पुत्र मुन्ना सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राजेश चौहान, रामस्वरूप मौर्य, बसंत, वासुदेव आदि ग्रामीणों ने खांदी बंधवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें